‘जन नायकन’ रिलीज पर संकट बरकरार, मद्रास हाईकोर्ट के नए आदेश से क्या बदला? पूरा मामला समझिए
2/10/2026, 11:01:00 AM
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ सेंसर विवाद में फंसी हुई है। मद्रास हाईकोर्ट ने मेकर्स को CBFC के खिलाफ केस वापस लेने की अनुमति दे दी है। अब फिल्म को दोबारा सेंसर बोर्ड रिव्यू करेगा। जब तक CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिलता, तब तक फिल्म की रिलीज डेट पर सस्पेंस बना रहेगा।
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ लंबे समय से सेंसर विवाद में फंसी हुई है। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से इसकी रिलीज टल गई। इसके बाद मेकर्स ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट में क्या हुआ अब तक? शुरुआत में मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने CBFC को फिल्म को सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया था। लेकिन बाद में हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने इस आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली और याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया गया। मेकर्स ने क्यों वापस लिया केस? करीब एक महीने तक मामला कोर्ट में चलने के बाद अब फिल्म के निर्माता KVN Productions ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने CBFC के खिलाफ दायर अपनी याचिका को वापस लेने की अर्जी दी। इस बारे में मद्रास हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को पहले ही सूचना दे दी गई थी। मद्रा