रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में विजय सेतुपति की एंट्री? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
2/10/2026, 10:37:00 AM
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में विजय सेतुपति के विभीषण का रोल निभाने की खबरें थीं, लेकिन एक्टर ने खुद इन रूमर्स को गलत बताया है। विजय सेतुपति ने साफ कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और यह दो भागों में दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगी।
साउथ के पावरहाउस एक्टर विजय सेतुपति इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं और हर इंडस्ट्री में उनकी डिमांड है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि विजय सेतुपति, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में विभीषण का किरदार निभा सकते हैं। इन रूमर्स ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी, लेकिन अब खुद एक्टर ने इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म के मेकर्स विजय सेतुपति को लंका के राजा रावण के भाई विभीषण की भूमिका के लिए कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, विजय सेतुपति ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। एक्टर ने कहा, “नहीं, मैं ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं हूं। मुझे नहीं पता ये अफवाहें कहां से आ रही हैं।” उनके इस बयान के बाद सभी रूमर्स पर विराम लग गया है। अगर फिल्म की बात करें, तो नितेश तिवारी के निर्द