भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर यू-टर्न के बाद ICC का बयान, 15 फरवरी को होगा मुकाबला
2/10/2026, 10:03:00 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को तय शेड्यूल के अनुसार होगा। बहिष्कार की बात कहने के बाद पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया, जिस पर ICC ने बयान जारी कर कहा कि सभी सदस्य देश टूर्नामेंट नियमों और अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब तय शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को ही खेला जाएगा। पहले पाकिस्तान की तरफ से इस मैच के बहिष्कार की बात कही गई थी, लेकिन मैच की तारीख नजदीक आते ही पाकिस्तान ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया है। ICC ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ बातचीत बड़े स्तर पर हुई, जिसमें खेल की भावना, निष्पक्षता और सहयोग पर सहमति बनी। बयान में साफ किया गया कि सभी सदस्य देश ICC टूर्नामेंट्स में खेलने की शर्तों का सम्मान करेंगे और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC, BCCI और PCB के बीच यह सहमति बनी कि दोनों देश ICC इवेंट्स में खेलेंगे, लेकिन न्यूट्रल वेन्यू पर। इसी समझौते के तहत भारत-पाकिस्तान मैच भी