100 फीट गहरी खाई, पानी और मधुमक्खियों का हमला: ओडेला खनन हादसे में रेस्क्यू पर संकट

2/9/2026, 10:07:00 PM

अलवर के ओडेला गांव में खनन हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने राहत दल पर हमला कर दिया, जिसमें एसडीआरएफ के एक अधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए। हादसे में पोकलेन मशीन 100 फीट गहरी, पानी से भरी खाई में गिर गई थी। 72 घंटे बाद भी ऑपरेटर का शव नहीं निकाला जा सका है। पानी की गहराई, बड़े पत्थरों और मधुमक्खियों के हमले के कारण रेस्क्यू मुश्किल बना हुआ है। अब एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मिलकर अभियान चला रही हैं।

अलवर के ओडेला गांव में खनन हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने राहत दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एसडीआरएफ के एक अधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए। हादसे में एक पोकलेन मशीन 100 फीट गहरी, पानी से भरी खाई में गिर गई थी। 72 घंटे बीतने के बाद भी मशीन ऑपरेटर का शव बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड के ओडेला गांव के खनन क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से रेस्क्यू टीम को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम पहाड़ का हिस्सा टूटने से पोकलेन मशीन करीब 100 फीट गहरी पानी भरी खाई में जा गिरी। मशीन के अंदर मौजूद ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से लगातार राहत कार्य चल रहा है, लेकिन पानी की अधिक मात्रा, खाई की गहराई और बड़े-बड़े पत्थरों की वजह से रेस्क्यू बेहद कठिन बना हुआ है। रेस्क्यू के दौरान मधुमक्खियों का हमला हादसे के तीसरे दिन रविवार दोपहर अचानक एक नया संकट सामने आया। तेज धूप