दुश्मन के सैटेलाइट्स पर भारत की ‘स्पेस जासूसी’: 400 KM ऊपर से ISS की तस्वीरें, अब अंतरिक्ष में भी भारत की पैनी नजर

2/8/2026, 1:44:00 PM

भारत ने स्पेस सर्विलांस में बड़ी छलांग लगाई है। अहमदाबाद की निजी कंपनी अजिस्ता इंडस्ट्रीज ने अपने अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की हाई-क्वालिटी तस्वीरें लेकर अंतरिक्ष निगरानी की क्षमता साबित की है। यह तकनीक सिर्फ ISS ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के सैटेलाइट्स और भविष्य में बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग तक काम आ सकती है। इससे भारत की स्पेस इंटेलिजेंस और सुरक्षा क्षमता को नया आयाम मिला है।

भारत ने Space Surveillance के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठा लिया है। अब भारत की नजर सिर्फ जमीन और समुद्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरिक्ष भी इसके दायरे में आ चुका है। अहमदाबाद की निजी कंपनी Ajista Industries Private Limited ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसने भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। कंपनी ने अपने 80 किलो के अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट से International Space Station (ISS) की हाई-क्वालिटी तस्वीरें ली हैं। इससे यह साबित हो गया है कि अब भारत निजी स्तर पर भी अंतरिक्ष में निगरानी और ट्रैकिंग की ताकत रखता है। अंतरिक्ष में भारत का नया प्रयोग 3 फरवरी को हुए एक खास ट्रायल में अजिस्ता ने दो बार ISS को सफलतापूर्वक ट्रैक किया। पहली बार करीब 300 किलोमीटर और दूसरी बार लगभग 245 किलोमीटर की दूरी से स्पेस स्टेशन की तस्वीरें ली गईं। इतनी तेज रफ्तार से घूम रहे स्पेस स्टेशन को ट्रैक करना आसान नहीं था, लेकिन सैटेलाइट ने यह काम बेहद सटीक तरीके से किया। 15 फ्रेम में दिखी तकनीक की ताकत इस