जोधपुर में साढ़े 7 हजार लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त

2/8/2026, 12:17:00 PM

जोधपुर में सीएसटी टीम ने हर्षित एंटरप्राइजेज पर छापा मारकर साढ़े 7 हजार लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त किया। गोदाम से पॉम ऑयल, अलग-अलग ब्रांड के टीन, खाली डिब्बे और पैकिंग सामग्री मिली। फर्म संचालक नवीन कुमार को डिटेन किया गया है। घी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जोधपुर में साढ़े 7 हजार लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त सीएसटी टीम का हर्षित एंटरप्राइजेज पर छापा, संचालक डिटेन, कई ब्रांड के डिब्बे बरामद जोधपुर कमिश्नर स्पेशल टीम (सीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 7 हजार लीटर से अधिक नकली घी जब्त किया है। आंगणवा नंदपुरी योजना सोसायटी में संचालित हर्षित एंटरप्राइजेज फर्म पर छापा मारकर लंबे समय से चल रहे नकली घी के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया गया। छापेमारी के दौरान गोदाम से पॉम ऑयल, अलग-अलग ब्रांड के भरे हुए टीन और नामी कंपनियों के छपे हुए वेपर बरामद किए गए। सूचना मिलने पर मेडिकल, रसद विभाग और फूड इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंची और विभिन्न ब्रांड के घी के सैंपल लिए गए। मंडोर थाना पुलिस ने मौके से फर्म संचालक नवीन कुमार को डिटेन कर लिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नकली घी कहां-कहां और कितने समय से सप्लाई किया जा रहा था। फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली घी बरामद सीएसटी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मेहराज तंवर ने बताया कि मंडोर थाना क्षेत्र