पाली क्राइम: पाली में दिनदहाड़े सनसनी, पिस्टल दिखाकर युवक का अपहरण, 2 करोड़ के गहने लूटे
2/7/2026, 10:53:00 AM
पाली जिले के सेवाड़ी इलाके में दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार युवक का पिस्टल दिखाकर अपहरण कर लिया और उससे करीब ₹2 करोड़ के सोने के गहने लूट लिए. आरोपी गुजरात पासिंग कार में आए थे और वारदात के बाद युवक को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
पाली जिले के सेवाड़ी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट और अपहरण की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक को पिस्टल दिखाकर अगवा किया और करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। फालना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाश गुजरात पासिंग कार में आए थे। उन्होंने पहले बाइक सवार युवक की बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी और जबरन कार में डालकर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 11 बजे बेडल और पैरवा के बीच हुई। पीड़ित युवक टिपरी निवासी जगाराम पुत्र उमाराम जणवा चौधरी है, जो बाइक से कहीं जा रहा था। बदमाश उसे आहोर और तखतगढ़ के बीच एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उससे करीब डेढ़ किलो सोने के गहने छीन लिए और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फालना पुलिस मौके पर पहुंची और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित रास्तों पर जांच तेज कर दी ग