फाइनेंशियल फ्रॉड पर RBI का बड़ा कदम: ग्राहकों को ₹25,000 तक हर्जाना देने की तैयारी

2/6/2026, 3:19:00 PM

डिजिटल और फाइनेंशियल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए RBI नई रूपरेखा लाने जा रहा है, जिसके तहत छोटी रकम वाले फ्रॉड ट्रांजैक्शन में ग्राहकों को ₹25,000 तक हर्जाना मिल सकता है। RBI डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए देरी से क्रेडिट, सीनियर सिटीज़न के लिए अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन जैसे उपायों पर भी विचार कर रहा है। इसके साथ ही RBI गलत बिक्री, अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन में ग्राहक की देनदारी और लोन रिकवरी से जुड़े तीन नए दिशानिर्देशों का मसौदा जल्द ही सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी करेगा।

डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच फाइनेंशियल फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बड़ा कदम उठाने जा रहा है। छोटी रकम वाले साइबर और डिजिटल फ्रॉड में ग्राहकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब ₹25,000 तक हर्जाना देने की रूपरेखा लाने का प्रस्ताव रखा गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की आखिरी मौद्रिक नीति बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए यह घोषणा की। डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाएगा RBI गवर्नर ने कहा कि बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम में टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए मौजूदा नियमों की समीक्षा जरूरी हो गई है। इसी के तहत RBI जल्द ही डिजिटल पेमेंट सिक्योरिटी से जुड़े संभावित उपायों पर एक डिस्कशन पेपर भी जारी करेगा। इन प्रस्तावित उपायों में शामिल हो सकते हैं— कुछ डिजिटल ट्रांजैक्शन में देरी से क्रेडिट सीनियर सिटीज़न जैसे खास वर्ग के लिए अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन देरी से क्रेडिट का मतलब है कि संदिग्ध ट्रा