भीषण ठंड में भी नहीं रुका ह्यूमनॉइड रोबोट, बर्फ पर चलकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2/6/2026, 11:58:00 AM
चीन की कंपनी Unitree के G1 ह्यूमनॉइड रोबोट ने माइनस 47.4°C तापमान में बर्फ पर 1.3 लाख से ज्यादा कदम चलकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब कोई ह्यूमनॉइड रोबोट इतनी भीषण ठंड में पूरी तरह ऑटोनॉमस चला। बेइदौ सैटेलाइट सिस्टम और एडवांस AI की मदद से रोबोट ने शानदार संतुलन दिखाया। यह उपलब्धि भविष्य में रेस्क्यू, पोलर रिसर्च और खतरनाक मिशनों में इंसानों की जगह रोबोट के इस्तेमाल का रास्ता खोलती है।
जहां इंसान और आम मशीनें जमकर जवाब दे देती हैं, वहां चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree का G1 ह्यूमनॉइड रोबोट मजबूती से खड़ा रहा। चीन के अल्ताय क्षेत्र में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के बीच इस रोबोट ने माइनस 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बर्फ से ढके मैदान पर 1.3 लाख से ज्यादा कदम चलकर इतिहास रच दिया। इस खास टेस्ट के दौरान G1 रोबोट ने न सिर्फ चलकर अपनी क्षमता दिखाई, बल्कि बर्फ पर 186 मीटर लंबा विंटर ओलंपिक्स का लोगो भी बनाया। यह उसकी सटीक मूवमेंट और बैलेंस कंट्रोल को साफ तौर पर दिखाता है। बेहद ठंड में पहली बार खुद से चला ह्यूमनॉइड रोबोट रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी ह्यूमनॉइड रोबोट ने इतने कम तापमान में पूरी तरह ऑटोनॉमस तरीके से वॉक की है। इस उपलब्धि के पीछे चीन के बेइदौ सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम की अहम भूमिका रही, जिसने सेंटीमीटर स्तर तक सटीक लोकेशन डेटा दिया। इसके साथ ही रोबोट की एडेप्टिव पाथ प्लानिंग टेक्नोलॉजी ने बर्फीले और फिसलन भरे रास्तों पर संतुलन बनाए रखने में मदद की। G1 ह