Netflix पर शटर आइलैंड जैसा माइंड-बेंडिंग अनुभव चाहिए? ये 6 फिल्में दिमाग हिलाकर रख देंगी

2/6/2026, 10:57:00 AM

अगर आपको Shutter Island जैसी दिमाग घुमा देने वाली फिल्में पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 6 फिल्में जरूर देखें। It’s What’s Inside, Fractured, Forgotten, God’s Crooked Lines, Mirage और Synchronic जैसी फिल्में सस्पेंस, साइकॉलॉजिकल थ्रिल और जबरदस्त ट्विस्ट से भरी हैं। ये फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं देतीं, बल्कि आखिरी तक आपको सोचने पर मजबूर कर देती हैं। वीकेंड पर माइंड-बेंडिंग कंटेंट देखने वालों के लिए यह लिस्ट परफेक्ट है।

हॉलीवुड सिनेमा की बात हो और दिमाग घुमा देने वाली फिल्मों का ज़िक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ देखी नहीं जातीं, बल्कि महसूस की जाती हैं। उनकी कहानी, माहौल और खासकर एंड का ट्विस्ट ऐसा होता है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी दिमाग में घूमता रहता है। इन्हीं कल्ट फिल्मों में से एक है Shutter Island। इस फिल्म ने दर्शकों को कहानी में इस तरह उलझाया कि आखिरी सीन तक आते-आते सब कुछ उलट-पुलट हो गया। अगर आपने ये फिल्म देख ली है और अब वैसा ही अनुभव दोबारा चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 6 फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं। 1. It’s What’s Inside यह फिल्म दिखने में जितनी सिंपल लगती है, असल में उतनी ही खतरनाक है। कहानी कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पार्टी, शराब और ड्रग्स के बीच एक अजीब सा गेम शुरू होता है। धीरे-धीरे फिल्म का माहौल डार्क होता जाता है और किरदारों की असलियत सामने आने लगती है। एंड का ट्विस्ट इतना शॉकिंग है कि आप समझ ही नहीं पाएंगे कि अभी क्या देखा। 2