बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जोधपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के बजट को फ्यूचरिस्टिक बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और 7.4–7.8% की तेज विकास दर से आगे बढ़ रहा है। महंगाई 3–4% पर आई है और फिस्कल डेफिसिट 4.3% तक सीमित किया गया है। भाटिया ने बताया कि AI, सेमीकंडक्टर, गेमिंग और प्रोग्रामिंग सेक्टर में बड़े निवेश से 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही डिफेंस और रोड-ट्रांसपोर्ट बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का जिक्र किया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। पश्चिम बंगाल को लेकर दावा किया कि वहां कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और आने वाले समय में राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया आज जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की और केंद्र सरकार के बजट की अहम बातें साझा कीं। भाटिया ने कहा कि भारत आज दुनिया की उभरती हुई शक्ति है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विकास दर के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां विकसित देश 1 से 3 प्रतिशत की दर से जूझ रहे हैं, वहीं भारत 7.4% से 7.8% की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
भाटिया ने कहा कि यूपीए सरकार के समय 11% तक रही महंगाई अब घटकर 3 से 4% पर आ गई है। साथ ही वित्तीय घाटा (Fiscal Deficit) 4.3% पर लाना बड़ी उपलब्धि है। बजट को फ्यूचरिस्टिक बताते हुए उन्होंने कहा कि AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
गेमिंग और प्रोग्रामिंग सेक्टर के जरिए 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़कर नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय डिफेंस बजट 2.30 लाख करोड़ था, जो अब बढ़कर 5.95 लाख करोड़ हो गया है।
वहीं रोड-ट्रांसपोर्ट बजट 37,000 करोड़ से बढ़कर करीब 6 लाख करोड़ पहुंच गया है। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर भाटिया ने कहा कि आज का युवा चाहता है कि उसे जनता की सेवा का मौका मिले, लेकिन 54 साल का विपक्ष का नेता एक मंत्री को गद्दार कहता है।
Disclaimer
Disclaimer:
Images are for illustrative purposes only.
Published by: Netgram Team. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.
उन्होंने सवाल किया कि क्या टेबल पर खड़े होकर लोकतंत्र के मंदिर में नारे लगाना सही है? क्या पीठासीन अधिकारी पर कागज फाड़कर फेंकना या राहुल गांधी द्वारा उन्हें “यार” कहना लोकतंत्र का सम्मान है, खासकर तब जब मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो?
ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचने के सवाल पर भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और ममता बनर्जी का संविधान में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे बिहार में कांग्रेस सिमटती गई, वैसे ही थोड़ा इंतजार कीजिए—पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।