गेमिंग और प्रोग्रामिंग सेक्टर में 20 लाख नौकरियां: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले—बजट में सभी वर्गों का ध्यान, भारत उभरती हुई शक्ति
2/6/2026, 10:23:00 AM
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जोधपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के बजट को फ्यूचरिस्टिक बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और 7.4–7.8% की तेज विकास दर से आगे बढ़ रहा है। महंगाई 3–4% पर आई है और फिस्कल डेफिसिट 4.3% तक सीमित किया गया है। भाटिया ने बताया कि AI, सेमीकंडक्टर, गेमिंग और प्रोग्रामिंग सेक्टर में बड़े निवेश से 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही डिफेंस और रोड-ट्रांसपोर्ट बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का जिक्र किया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। पश्चिम बंगाल को लेकर दावा किया कि वहां कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और आने वाले समय में राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया आज जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की और केंद्र सरकार के बजट की अहम बातें साझा कीं। भाटिया ने कहा कि भारत आज दुनिया की उभरती हुई शक्ति है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विकास दर के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां विकसित देश 1 से 3 प्रतिशत की दर से जूझ रहे हैं, वहीं भारत 7.4% से 7.8% की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भाटिया ने कहा कि यूपीए सरकार के समय 11% तक रही महंगाई अब घटकर 3 से 4% पर आ गई है। साथ ही वित्तीय घाटा (Fiscal Deficit) 4.3% पर लाना बड़ी उपलब्धि है। गेमिंग में 20 लाख नौकरी के अवसर बजट को फ्यूचरिस्टिक बताते हुए उन्होंने कहा कि AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। गेमिंग और प्रोग्रामिंग सेक्टर के जरिए 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलाव