नीट–जेईई की सुरक्षा में उतरे साइबर कमांडो, पेपर माफिया और हैकरों पर कसेगा शिकंजा

2/6/2026, 9:59:00 AM

नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने साइबर कमांडो तैनात किए हैं। ये टीमें परीक्षा से पहले, दौरान और बाद तक हैकिंग, पेपर लीक, फर्जी वेबसाइट, फिशिंग और बॉट अटैक जैसी गतिविधियों पर नजर रखेंगी। सोशल मीडिया और डार्क वेब की भी निगरानी होगी। सरकार ने साफ कहा है कि परीक्षा प्रणाली से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और सुरक्षित रह सकें।

देश की बड़ी और हाई-प्रोफाइल परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई मेंस, जेईई एडवांस और मेडिकल यूजी-पीजी एंट्रेंस को लेकर अब सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। परीक्षा की शुचिता पर मंडराते साइबर अपराध के खतरे को देखते हुए साइबर कमांडो को मैदान में उतार दिया गया है। सरकार का साफ संदेश है कि अब पेपर लीक, हैकिंग, फर्जी वेबसाइट, फिशिंग लिंक, बॉट अटैक या सर्वर से छेड़छाड़ जैसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिजिटल अंडरवर्ल्ड में सक्रिय गिरोहों पर सीधी और सख्त कार्रवाई होगी। कैसे काम करेंगे साइबर कमांडो? गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, साइबर कमांडो परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इस दौरान— सर्वर ट्रैफिक पर नजर रियल-टाइम साइबर मॉनिटरिंग सोशल मीडिया और डार्क वेब की निगरानी पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों और सूचनाओं की जांच जैसे ही कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आएगी, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में खास तैयारी उत्तर प्रदेश में फिल