‘Avengers: Doomsday’ ट्रेलर को लेकर फैंस को झटका, Super Bowl LX में नहीं होगा रिलीज़

2/5/2026, 4:32:00 PM

रिपोर्ट्स के मुताबिक Marvel Studios Super Bowl LX में ‘Avengers: Doomsday’ का ट्रेलर रिलीज़ नहीं करेगी, क्योंकि वहां विज्ञापन की कीमत बहुत ज्यादा हो गई है. फिल्म का पहला फुल ट्रेलर अब रिलीज़ के करीब आ सकता है. यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इसी बीच Robert Downey Jr के Doctor Doom लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

मार्वल फैंस जिस ‘Avengers: Doomsday’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा निराशा हाथ लग सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Marvel Studios इस बार Super Bowl LX में ट्रेलर रिलीज़ नहीं करेगी. यानी NFL के सबसे बड़े इवेंट में ‘Avengers: Doomsday’ की झलक देखने को शायद न मिले. क्यों Super Bowl में नहीं आएगा ट्रेलर? Deadline की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के Super Bowl में विज्ञापन देना काफी महंगा हो गया है. जहां पिछले साल 30 सेकंड का एड करीब 7.5 मिलियन डॉलर में आता था, वहीं इस साल इसकी कीमत लगभग 10 मिलियन डॉलर पहुंच गई है. इसी वजह से कई बड़े स्टूडियो इस इवेंट से दूरी बना रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि Marvel Studios, जिसकी बड़ी फिल्में ‘Avengers: Doomsday’ (18 दिसंबर 2026) और ‘Spider-Man: Brand New Day’ (31 जुलाई 2026) लाइनअप में हैं, इस बार Super Bowl से दूर रह सकती है. जबकि पहले मार्वल ने ‘Avengers: Endgame’, ‘Deadpool & Wolverine’ और ‘Thunderbolts’ जैसे प्रोजेक्ट्स के ट्रेलर

‘Avengers: Doomsday’ ट्रेलर को लेकर फैंस को झटका, Super Bowl LX में नहीं होगा रिलीज़ | NetGram News