सरदारपुरा में 1 करोड़ की चोरी का खुलासा, बांसवाड़ा के बाप-बेटे और दामाद गिरफ्तार, जेवर-नकदी बरामद
2/5/2026, 3:08:00 PM
जोधपुर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पिता, बेटा और दामाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शादी के लिए रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराई थी। पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और गुजरात से उन्हें पकड़ा। चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
जोधपुर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आपस में पिता, बेटा और दामाद हैं। पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी बरामद की है। इस मामले के खुलासे के लिए थाना स्तर पर बनी टीम ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब जाकर आरोपियों को पकड़ा गया। चोरी की वारदात के लिए उदयपुर के गुरुनानक कॉलोनी कच्ची बस्ती बेड़वास निवासी रणदीप (20) पुत्र अजीत सिंह और उसका साला दीपसिंह (20), निवासी मयूर मील के पीछे, डूंगरपुर रोड, सिद्धी विनायक कॉलोनी, बांसवाड़ा, 23 जनवरी को जोधपुर आए थे। दोनों उदयमंदिर इलाके की एक होटल में रुके और दिनभर सरदारपुरा के पॉश इलाके में रैकी करते रहे। रात करीब 12 बजे पहले एक बाइक चुराई, फिर सूने मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। यहां से करीब 500 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी, 12.50 लाख रुपये नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। सरदारपुरा न