अमेरिकी आईटी कंपनी Cognizant ने साल 2026 में भारत में 25 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें बड़ी संख्या में फ्रेशर्स को मौका मिलेगा। कंपनी का फोकस अब सिर्फ हेडकाउंट बढ़ाने के बजाय AI स्किल्स के जरिए कर्मचारियों की कमाई और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर है। भारत Cognizant का सबसे बड़ा डिलीवरी सेंटर है और नई भर्तियों के बाद यहां कर्मचारियों की संख्या करीब 2.25 लाख तक पहुंच जाएगी।
Cognizant Jobs: अमेरिकी आईटी कंपनी भारत में इस साल 25 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है. कंपनी का कहना है कि अब उसका फोकस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से ज्यादा उनकी कमाई बढ़ाने पर है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है.
दिग्गज आईटी कंपनी ने साल 2026 के लिए 25 हजार लोगों की भर्ती का ऐलान किया है. पिछले साल कंपनी ने करीब 20 हजार लोगों को नौकरी दी थी. इस तरह इस साल भर्तियों में लगभग 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है. खास बात ये है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स को भी बड़ी संख्या में मौका मिलेगा.
आईटी सेवा क्षेत्र की बड़ी कंपनी Cognizant ने बताया कि वह साल 2026 में करीब 24,000 से 25,000 नए ग्रेजुएट्स को हायर करने की योजना बना रही है. यह कदम कंपनी की वर्कफोर्स स्ट्रक्चर को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें शुरुआती स्तर के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है.
साल 2025 के मुकाबले यह संख्या करीब 20 फीसदी ज्यादा है. कंपनी के 2025 की चौथी तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए सीईओ रवि कुमार एस ने कहा कि कंपनी अब “ब्रॉड पिरामिड” स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है. इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडवांस टेक्निकल स्किल्स को शुरुआती स्तर के कर्मचारियों तक पहुंचाया जा रहा है.
यानी एआई का इस्तेमाल बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है, वो भी करियर की शुरुआत से ही. सीईओ ने कहा कि कंपनी अब सिर्फ हेडकाउंट बढ़ाने के बजाय प्रति कर्मचारी कमाई बढ़ाने पर ध्यान दे रही है.
साल 2025 में जहां कंपनी का रेवेन्यू 6.4 फीसदी बढ़ा, वहीं कर्मचारियों की संख्या में सिर्फ 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसका नतीजा ये रहा कि प्रति कर्मचारी आय में करीब 5 फीसदी का सुधार देखने को मिला.
कंपनी के सीएफओ जतिन दलाल ने भी कहा कि इस साल भर्ती प्रक्रिया में करीब 20 फीसदी तक तेजी लाई जाएगी और 2026 के लिए 24,000–25,000 भर्तियों का टारगेट रखा गया है. इस अमेरिकी आईटी कंपनी में फिलहाल करीब 3.5 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं.
इनमें से सबसे ज्यादा कर्मचारी भारत में हैं, जिनकी संख्या 2 लाख से ज्यादा बताई जाती है. भारत कंपनी का सबसे बड़ा डिलीवरी सेंटर है, इसी वजह से कंपनी का फोकस भारतीय बाजार पर ज्यादा रहता है. नई भर्ती के बाद भारत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर करीब 2.25 लाख हो जाएगी.
Disclaimer
Disclaimer:
Images are for illustrative purposes only.
Published by: Netgram Team. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.