तैयार कर लो रिज्यूमे! इस आईटी कंपनी में आ रही 25,000 जॉब्स, पिछले साल हुई थी 20 हजार लोगों की भर्ती
2/5/2026, 12:16:00 PM
अमेरिकी आईटी कंपनी Cognizant ने साल 2026 में भारत में 25 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें बड़ी संख्या में फ्रेशर्स को मौका मिलेगा। कंपनी का फोकस अब सिर्फ हेडकाउंट बढ़ाने के बजाय AI स्किल्स के जरिए कर्मचारियों की कमाई और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर है। भारत Cognizant का सबसे बड़ा डिलीवरी सेंटर है और नई भर्तियों के बाद यहां कर्मचारियों की संख्या करीब 2.25 लाख तक पहुंच जाएगी।
Cognizant Jobs: अमेरिकी आईटी कंपनी भारत में इस साल 25 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है. कंपनी का कहना है कि अब उसका फोकस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से ज्यादा उनकी कमाई बढ़ाने पर है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिग्गज आईटी कंपनी ने साल 2026 के लिए 25 हजार लोगों की भर्ती का ऐलान किया है. पिछले साल कंपनी ने करीब 20 हजार लोगों को नौकरी दी थी. इस तरह इस साल भर्तियों में लगभग 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है. खास बात ये है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स को भी बड़ी संख्या में मौका मिलेगा. आईटी सेवा क्षेत्र की बड़ी कंपनी Cognizant ने बताया कि वह साल 2026 में करीब 24,000 से 25,000 नए ग्रेजुएट्स को हायर करने की योजना बना रही है. यह कदम कंपनी की वर्कफोर्स स्ट्रक्चर को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें शुरुआती स्तर के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है. साल 2025 के मुकाबले यह संख्या करीब 20 फीसदी ज्यादा है. एआई पर बढ़ा फोकस कंपनी के 2025 की चौथी तिमाही के नती