सोना-चांदी और कैश क्रैश: 2026 में सच होती दिखीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां?

2/5/2026, 11:04:00 AM

बाबा वेंगा ने 2026 में वैश्विक कैश क्रैश और सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश बनने की भविष्यवाणी की थी। हाल के महीनों में सोना-चांदी की तेज़ी, फिर अचानक आई गिरावट और बाजार में बढ़ी अनिश्चितता ने इन दावों को फिर चर्चा में ला दिया है। मौजूदा हालात में निवेशक बैंक और नकदी से ज्यादा कीमती धातुओं पर भरोसा करते दिख रहे हैं।

बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस कहलाने वाली बाबा वेंगा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी वो भविष्यवाणी, जो उन्होंने वैश्विक वित्तीय संकट और सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं को लेकर की थी। मौजूदा हालात को देखकर कई लोग मानने लगे हैं कि बाबा वेंगा की बातें धीरे-धीरे सच होती नजर आ रही हैं। बाबा वेंगा ने अपने समय में दुनिया के बड़े देशों, राजनीति, युद्ध और अर्थव्यवस्था को लेकर कई दावे किए थे। उनकी कुछ भविष्यवाणियां बाद में सही साबित हुईं, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। अब 2026 की शुरुआत में वैश्विक बाजारों में जो हलचल दिख रही है, उसने एक बार फिर उनके नाम को सुर्खियों में ला दिया है। क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2026 के आसपास दुनिया एक बड़े कैश क्रैश का सामना करेगी। उनके मुताबिक, कागजी नोटों और पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम पर लोगों का भरोसा कमजोर पड़ जाएगा। ऐसे समय में सोना, चांदी और तांबा ही लोगों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश बनें