भारत में स्किल्स पर Apple का फोकस, बेंगलुरु में खुला पहला Education Hub

2/5/2026, 10:43:00 AM

Apple ने भारत में अपनी सप्लाई चेन से जुड़े कर्मचारियों के स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में पहला Apple Education Hub शुरू किया है। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के साथ मिलकर चलाए जा रहे इस हब में डिजिटल लिटरेसी, Swift कोडिंग, रोबोटिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे कोर्स होंगे, जिससे हजारों कर्मचारियों को भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए तैयार किया जाएगा।

एप्पल ने भारत में अपनी सप्लाई चेन से जुड़े कर्मचारियों के स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने बेंगलुरु में अपना पहला Apple Education Hub शुरू करने का फैसला किया है। यह हब मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) के साथ मिलकर बनाया गया है और मार्च 2026 से यहां नए ट्रेनिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे। इस एजुकेशन हब का मकसद सप्लायर कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को बदलती टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है। यहां डिजिटल लिटरेसी, शुरुआती स्तर की Swift कोडिंग, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे कोर्स कराए जाएंगे। MAHE के अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स पहले सप्लायर कंपनियों के ट्रेनर्स को ट्रेन करेंगे। इसके बाद वही ट्रेनर्स अपने-अपने प्लांट्स में कर्मचारियों के बड़े ग्रुप्स को ट्रेनिंग देंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह स्किल्स पहुंच सकें। एप्पल के मुताबिक, इस पहल के तहत भारत में 25 से ज्यादा सप्लायर साइट्स पर डेवलप