भारत–पाकिस्तान मुकाबला अब सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक ग्लोबल इवेंट बन चुका है। करोड़ों दर्शकों की व्यूअरशिप, अरबों की ब्रॉडकास्टिंग डील, स्पॉन्सर्स का दबाव और जबरदस्त इमोशनल कनेक्शन ICC को हर बड़े टूर्नामेंट में यह मैच कराने के लिए मजबूर करता है। इसी वजह से 2012 के बाद लगभग हर ICC इवेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया, ताकि टूर्नामेंट की शुरुआत से ही हाई TRP और कमाई सुनिश्चित हो सके।
पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद टीम इंडिया 15 फरवरी को कोलंबो रवाना होगी, जहां मैच होना तय है। टीम वहां प्रैक्टिस भी करेगी, लेकिन मैच होगा या नहीं, इसका आखिरी फैसला मैच रेफरी करेंगे।
इस विवाद से भी बड़ा सवाल यह है कि आखिर पिछले 12–13 सालों से ICC हर बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में क्यों रखती है? भारत और पाकिस्तान पहली बार 1992 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आए थे। तब से अब तक 34 सालों में 9 वनडे वर्ल्ड कप, 9 T20 वर्ल्ड कप और 9 चैंपियंस ट्रॉफी हुई हैं।
इन 27 टूर्नामेंट्स में दोनों टीमें 22 बार भिड़ीं। इनमें से 18 मैच भारत ने जीते, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 4 में जीत मिली। अक्सर इसे राजनीति से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन असली वजहें इससे कहीं ज्यादा व्यावहारिक हैं।
व्यूअरशिप, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और टूर्नामेंट डिजाइन जैसे फैक्टर ICC को हर बार भारत-पाक मैच कराने के लिए मजबूर करते हैं। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़े थे, जहां भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
अब समझते हैं इसके 5 बड़े कारण—
ग्रुप स्टेज में मैच रखने से हाई TRP तय रहती है। इसी सोच के तहत T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच रविवार, 15 फरवरी को रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देख सकें।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई बार एक अकेला भारत-पाक मैच पूरे टूर्नामेंट का रेवेन्यू बढ़ा देता है। 2015 वर्ल्ड कप में मेलबर्न में खेले गए भारत-पाक मैच के लिए करीब 30 हजार भारतीय और पाकिस्तानी फैंस वहां पहुंचे थे। होटल फुल हो गए, फ्लाइट्स महंगी हो गईं और लोकल बिजनेस को जबरदस्त फायदा हुआ।
इनमें भारत ने 10 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 में जीत मिली। इनमें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी शामिल है।
Disclaimer
Disclaimer:
Images are for illustrative purposes only.
Published by: Netgram Team. For newsroom standards, byline transparency, and correction requests, review our editorial standards and corrections policy.
Need to contact the newsroom directly? Email netgramnews@gmail.com or visit the team page.